पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा एवं सिबी शहरों में हुए दो बम विस्फोटों में दो लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक पहला विस्फोट शुक्रवार को सिबी में हुआ, जिसमें 24 लोग घायल हो गए. इसके कुछ घंटों बाद क्वेटा में दूसरा विस्फोट हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को क्वेटा सिविल अस्पताल ले जाया गया है. क्वेटा के उपायुक्त ने शुरुआती जांच में इस बात का संकेत मिलने की पुष्टि की है कि यह विस्फोट 'कश्मीर एकजुटता दिवस रैली को निशाना बनाकर किया गया था, जो इलाके से गुजर रही थी. अभी तक किसी भी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.