इंडियन मिलिट्री अकैडमी के पासिंग आउट परेड के दौरान मीडिया से बात करते हुए भारतीय थलसेना के लेफ्टिनेंट जनरल सतिंदर कुमार सैनी ने कहा कि इस साल पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन के मामले बढ़े हैं. सैनी ने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने इस दौरान भारी आर्टिलरी का भी इस्तेमाल किया. सैनी के मुताबिक भारत ने इस दौरान अपने कई जवानों को खोया लेकिन हर मौके पर भारत ने दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब दिया.