बुज़ुर्गों की डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करने से फ्रेक्चर का खतरा कम: रिसर्च

Updated : Nov 15, 2021 09:59
|
Editorji News Desk

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक, नर्सिंग होम की देखभाल में रह रहे बुज़ुर्गों की डेली डाइट में डेयरी फ़ूड को ज़रूर शामिल करना चाहिए. ऐसा करने से फ्रेक्चर के खतरे को कम किया जा सकता है. रिसर्चर्स ने ये भी पाया कि कैल्शियम से भरपूर फ़ूड आइटम्स जैसे दूध, योगर्ट और पनीर, गिरने की वजह से हड्डी की कमज़ोरी या टूटने के खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं. 

दो साल तक चले इस ट्रायल में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेलबर्न और ऑस्टिन हेल्थ के रिसर्चर्स ने एज केयर सुविधाओं में रहने वाले 7,195 लोगों पर सर्वे किया गया. ओल्ड एज केयर में रहले वाले लोगों का कैल्शियम और प्रोटीन इन्टेक काफी कम होता है, जिस वजह से उनकी हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं. 

ये भी देखें: बढ़ते वजन पर नहीं किया काबू तो झेलना पड़ सकता है फ्रैक्चर का दर्द

टीम के मुताबिक दिन में डेयरी प्रोडक्ट्स की 2 से 3.5 सर्विंग्स बुज़ुर्गों में फ्रैक्चर के खतरे को कम कर सकती हैं. स्टडी के दौरान पाया गया ट्रायल शुरू होने के 3 से 5 महीनों में हर तरह के फ्रेक्चर में 33 परसेंट तक की कमी दर्ज की गई. 

ये भी देखें: Warm milk for better sleep: अच्छी नींद लेने के लिए रात में गर्म दूध पीना है फायदेमंद: स्टडी

Dairy productsbone fracturemilk

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट