जर्मनी के वुर्जबर्ग शहर (Wurzburg in Germany) में शुक्रवार को एक अज्ञात शख्स ने खूब उत्पात मचाया. सिरफिरे शख्स ने धारदार चाकू से लोगों पर हमला किया. इस दौरान 3 लोगों की मौत और 6 लोगों के घायल होने की ख़बर सामने आई है. हालांकि, स्थानीय पुलिस (Local Police) को सूचना मिलते ही आरोपी पर फायरआर्म्स का इस्तेमाल कर काबू में लाया गया.
हालांकि, पुलिस ने आरोपी शख्स के ऐसे हमला करने की वजह बताने से इनकार कर दिया है. हमलावर की कई वीडियोज़ भी सामने आई जिसमें सड़क पर मौजूद लोग कुर्सी फेंकते नज़र आए और हमलावर से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते भी देखे गए.