दिल्ली में घर बैठे मंगा सकेंगे देशी-विदेशी शराब, होम डिलीवरी की मिली इजाजत

Updated : Jun 01, 2021 11:19
|
Editorji News Desk

शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है....छत्तीसगढ़ के बाद अब दिल्ली में आप घर बैठे शराब ऑर्डर कर सकते हैं. अरविंद केजरीवाल सरकार (Kejriwal government) ने दिल्ली में देशी और विदेशी दोनों तरह की मदिराओं की होम डिलीवरी (Home delivery of alcohol) की इजाजत दी है. दरअसल 31 मई से लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने के लिए पिछले हफ्ते दिल्ली के लेप्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक हुई थी. इसमें दिल्ली सरकार की तरफ से शराब की दुकानों (Liquor shops) को खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया था, लेकिन LG ने भीड़ जुटने की आशंका से इसकी अनुमति नहीं दी थी.

लिहाजा ऑनलाइन डिलीवरी का फैसला लिया गया. अब दिल्ली वाले मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए शराब सीधे अपने घर मंगा सकेंगे. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि लाइसेंसधारक केवल मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से ऑर्डर मिलने पर ही घरों में शराब की डिलीवरी कर सकेगा. लेकिन किसी भी छात्रावास, कार्यालय और संस्थान को कोई डिलीवरी नहीं की जाएगी.

Delhi governmentLIQUOR SHOPHome DeliveryWine

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या