पाकिस्तान: इमरान खान सरकार ने जीता विश्वास प्रस्ताव, पक्ष में पड़े 178 वोट

Updated : Mar 06, 2021 15:03
|
Editorji News Desk

शनिवार को पाकिस्तान की संसद में विश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में इमरान खान सरकार को कामयाबी मिली है. इमरान खान के पक्ष में 178 वोट पड़े. नेशनल असेंबली में सरकार बचाने के लिए इमरान खान को 172 वोटों की जरूरत थी. वोटिंग के बाद स्पीकर ने इमरान खान की सरकार बचे रहने की घोषणा की. बता दें कि विपक्ष ने प्रस्ताव पर वोटिंग का बहिष्कार करने की घोषणा की थी. इसी हफ्ते हुए सिनेट के चुनाव में इमरान सरकार में वित्त मंत्री को विपक्षी उम्मीदवार से हार मिली है. इसके बाद विपक्षी दलों ने कहा कि सिनेट में उनकी जीत ही प्रधानमंत्री की हार थी. दरअसल इमरान सरकार में वित्तमंत्री अब्दुल हफीज शेख को पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हराया है और जीत के बाद गिलानी ने इमरान खान से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया जिसके बाद इमरान खान ने विश्वास मत लाने की घोषणा कर दी.

Imran khanपाकिस्तानइमरान खानPakistanImran Khan government

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?