प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Pri Minister Narendra Modi ) ने गुरुवार को एक बार फिर से 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और यहां 54 जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक(Virtual Meeting) की. बैठक में प्रधानमंत्री ने कोरोना(Corona Virus) से बने हालातों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. अपने संदेश में पीएम ने कहा कि देश में एक्टिव केस(Active Case) कम जरूर हुए, लेकिन चिंता कम नहीं हुई है. यह वायरस लगातार अपने स्वरूप बदल रहा है लिहाजा महामारी से निपटने के लिए अपनाये जा रहे तरीकों में भी निरंतर बदलाव जरूरी हैं. अधिकारियों को निर्देश देते हुए पीएम बोले कि गांवों पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और गांवों को संक्रमण से हर हाल में बचा कर रखना आवश्यक है. पीएम ने बीमारी पर काबू पाने के लिए टेस्टिंग और टीकाकरण में तेजी लाने की बात कही.