IMD की रिपोर्ट: मई महीने में बारिश का 121 साल का रिकॉर्ड टूटा

Updated : Jun 11, 2021 07:12
|
Editorji News Desk

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि इस साल मई माह सर्वाधिक बारिश (Rain) के मामले में पिछले 121 साल में दूसरे नंबर पर रहा. इसकी वजह लगातार आए दो चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ है. आईएमडी ने कहा कि पूरे देश में मई 2021 में 107.9 मिमी बारिश हुई है जो औसत 62 मिमी वर्षा से ज्यादा है. इससे पहले 1990 में सर्वाधिक 110.7 मिमी बारिश हुई थी. आईएमडी के मुताबिक भारत के किसी भी हिस्से में मई में लू नहीं चली.


आईएमडी ने यह भी कहा कि भारत में इस बार मई में औसत अधिकतम तापमान 34.18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 1901 के बाद चौथा सबसे कम तापमान था. यह 1977 के बाद सबसे कम है जब अधिकतम तापमान 33.84 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. मौसम विभाग के मुताबिक 2021 की गर्मियों के तीनों महीनों में उत्तर भारत के ऊपर पश्चिम विक्षोभ की गतिविधियां सामान्य से ज्यादा रही.

rainIMD bulletinheatwave

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?