दिल्ली-एनसीआर में बरसात जारी, राजधानी के लिए मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'

Updated : May 19, 2021 17:01
|
Editorji News Desk

चक्रवाती तूफान ताउते का असर दिल्ली पर भी पड़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया. राजधानी के कुछ इलाकों में ''भारी से ''बेहद भारी बारिश की आशंका जताई गई है. साथ ही उसने बारिश तथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने एक एडवाइजरी में निचले इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने और कुछ छोटे पौधों के उखड़ने का पूर्वानुमान लगाया है.


आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर और उससे सटे इलाकों में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है. दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में इसी वजह से मौसम में नमी भी महसूस की जा रही है.

GhaziabadDelhiNoidaRainIMD

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या