स्वस्थ शरीर के लिए लिवर का मजबूत होना जरूरी है. लिवर के खराब होने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. लिवर के खराब होने का सबसे बड़ा कारण हमारा खानपान है. आइए जानते हैं कि कौन सी चीजें लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं.
चीनी
चीनी ना सिर्फ आपके लिए दांतों के लिए बुरी है बल्कि ये आपके लिवर को भी खराब करती है. बहुत ज्यादा रिफाइंड शुगर और हाई फ्रुक्टोज आपका फैट बढ़ा सकता है जिसकी वजह से लिवर की बीमारियां होती हैं.
बहुत ज्यादा विटामिन A सप्लीमेंट
आपके शरीर को विटामिन A की बहुत जरूरत होती है. इसकी भरपाई फल और सब्जियों से करें. अगर आप विटामिन A का सप्लीमेंट बहुत ज्यादा ले रहे हैं तो इसका असर आपके लिवर पर पड़ सकता है
सॉफ्ट ड्रिंक्स
एक स्टडी में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि जो लोग सॉफ्ट ड्रिंक ज्यादा पीते हैं उनमें नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज ज्यादा होती है. अच्छा होगा कि इसकी जगह आप ताजे फलों का जूस पिएं.
एसिटामिनोफेन
आमतौर पर लोग पीठ या सिर दर्द होने और सर्दी-जुकाम में पेन किलर ले लेते हैं. इन दवाओं में एसिटामिनोफेन होता है जिसका असर लिवर पर पड़ता है. एक दिन में जरूरत से ज्यादा डोज लिवर खराब कर सकती है.