हाई ब्लड प्रेशर की तरह लो ब्लड प्रेशर भी खतरनाक होता है. नॉर्मली 120mm Hg से कम और 80mm Hg ज्यादा ब्लड प्रेशर को सामान्य माना जाता है. लेकिन 80 से कम होने पर लो BP की दिक्कत होती है. ऐसे में जरूरी है कि हम उन सिम्पटम्स को समय रहते पहचाने और डॉक्टर से कंसल्ट करे. हालांकि, इस बीमारी को कंट्रोल में रखने के लिए मेडिसिन के अलावा अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत है. तो यहां जानिए खाने-पीने की किन चीजों को डाइट में शामिल करने से लो ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल और क्या है इसके सिम्पटम्स.
LOW BP के लक्षण
थकान और चक्कर आना
जी मचलाना, धुंधला दिखाई देना
धड़कनों का कम-ज्यादा होना
शरीर ठंडा पड़ जाना
लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं और क्या ना खाएं
दिन में 3 के बजाए छोटे-छोटे पोर्शन में 5-6 बार खाना खाएं
खाने में सब्जियों और फलों को ज्यादा शामिल करें
खाने में नमक की मात्रा बहुत कम न रखें
हाई कार्ब वाले खाने और सिगरेट-शराब पीने से बचें
खूब पानी पिएं, नारियल पानी, बेल का शरबत जैसी चीजें डाइट में शामिल करें
ये आपकी बॉडी को इलेक्ट्रोलाइटस देंगे और डि-हाइड्रेशन नहीं होगा
अचानक BP कम होने पर चाय-कॉफी जैसे कैफिनेटेड बेवरेजेस से राहत
बादाम दूध पिएं और हर सुबह तुलसी के 5-6 पत्ते चबाएं
इसमें मौजूद 'यूजेनॉल' एंटी-ऑक्सीडेंट BP कंट्रोल करने में मददगार
मुनक्का खाना भी लो ब्लड प्रेशर और ब्लड सर्कुलेशन के लिए फायदेमंद