ऋतिक रोशन बहुत जल्द अपना मेगा ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक ऋतिक रोशन ने इस खास प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है और जल्द ही वो 'द नाइट मैनेजर' के एडेप्टेशन में काम करेंगे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसकी शूटिंग मार्च 2021 से शुरू होगी. इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने के लिए ऋतिक ने मोटी फीस ली है.