एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी पूर्व पत्नी सुज़ैन ख़ान (Sussanne Khan) के साथ स्पॉट किए गए. इस दौरान उनके बच्चे भी उनके साथ दिखे. दोनों ही अपने बच्चों के साथ मुंबई के एक थियेटर के बाहर स्पॉट हुए. ऋतिक और सुज़ैन अपने बच्चों को हॉलीवुड मूवी 'गॉडज़िला वर्सेस कॉन्ग' (Godzilla vs. Kong) दिखाने ले गए थे. इस दौरान दोनों को पैपाराज़ी ने स्पॉट कर लिया. बता दें कि ये जोड़ा साल 2014 में अलग हो गया था.