खाने की सारी चीजों में अंडे को सबसे ज्यादा सेहतमंद फूड माना गया है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की वजह से ही इसे सुपरफूड कहा जाता है. एक पूरे अंडे में चिकन के बराबर न्यूट्रिएंट्स होते हैं. आइए जानते हैं कि अंडे का कोलेस्ट्रॉल से क्या संबंध है और एक दिन में कितने अंडे खाना सुरक्षित है. बड़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है और अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज़्यादा होती है इसलिए जिस व्यक्ति का कोलेस्ट्रॉल बड़ा हुआ होता है उसे कम अंडे खाने की सलाह दी जाती है. खासतौर से अंडे का यलो पार्ट जिसे जर्दी भी कहा जाता है. एक मीडियम साइज़ के अंडे में 186 mg कोलेस्ट्रॉल होता है जो रेकमेंडेड डेली इनटेक का 62 परसेंट है. वहीं अंडे के वाइट पार्ट में प्रोटीन ज्यादा और कोलेस्ट्रॉल कम पाया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि हर रोज़ 3 पूरे अंडे खाना हेल्दी लोगों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है. लेकिन कोलेस्ट्रॉल और दिल के मरीज़ों के लिए एक अंडा काफी है. वहीं टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ज्यादा अंडा खाने से दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. ये लोग तीन महीने तक हफ्ते में 6 दिन के हिसाब से हर रोज़ 2 अंडे खा सकते हैं. इससे उनके ब्लड लिपिड स्तर पर कोई असर नहीं होगा.