UP Election 2022: यूपी के लिए कांग्रेस का ‘यूथ मेनिफेस्टो’, राहुल-प्रियंका बोले-20 लाख रोजगार देंगे

Updated : Jan 21, 2022 12:39
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश चुनाव में अपने दम पर मैदान में उतरी कांग्रेस ने महिलाओं के बाद अब युवाओं के लि0ए नया मेनिफेस्टो जारी किया है. इसे पेश करने खुद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मीडिया के सामने आए...दोनों ने इस यूथ मेनिफेस्टो को भर्ती विधान नाम दिया. जिसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेश में 20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी...पहले जान लेते हैं क्या है इस मेनिफेस्टो की अहम बातें

कांग्रेस का ‘भर्ती विधान’

20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी

परीक्षार्थियों के लिए बस, रेल यात्रा मुफ्त होगी

8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए

शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे.

30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ करेंगे

सीड स्टार्टअप फंड के लिए 5 हजार करोड़

20000 आंगनाबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाली पड़े पद भरेंगे

चुनाव पर Live अपडेट के लिए Click करें

इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले में युवाओं से बात की है जिसके बाद ये भर्ती विधान तैयार किया गया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी के युवाओं को नए विजन की जरूरत है. हम लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं. हम देश की लड़ाई लड़ रहे हैं

ये भी पढ़ें:  UP Election 2022: कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य BJP में हुईं शामिल, टिकट कटने से थी नाराज

UP Assembly Election 2022Rahul GandhiPriyanka Gandhi VadraCongress MLA

Recommended For You

editorji | चुनाव 2024

PM Modi की समर्थकों से अपील 'अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'मोदी का परिवार' हटा सकते हैं'

editorji | चुनाव 2024

JDU vs Congress: 'नीतीश का मन बन रहा होगा फिर वापस आने का', कांग्रेस ने दिया जेडीयू को जवाब

editorji | चुनाव 2024

Lok Sabha Elections: तीसरी पार्टी ने बिगाड़ा खेल, नहीं तो INDIA गठबंधन को मिल सकती थीं 9 और सीटें

editorji | चुनाव 2024

NEET Result 2024: NEET UG में ग्रेस मार्क्स देकर बनाए गए 6 टॉपर, NTA ने दी सफाई  

editorji | चुनाव 2024

General Election: मंत्री पद की मांग को लेकर चिराग ने दिया अहम बयान, अपने लक्ष्य का भी किया खुलासा