देश आजादी की 75 वीं सालगिरह मना रहा है...इस खास मौके पर अपना बॉलीवुड पूरे साल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आने वाला है. वैसे भी हमारे मुल्क में देशभक्ति फिल्मों को लेकर खास ही क्रेज रहता है...आपको भी बतातें उन अपकमिंग मूवीज के बारे जिनमें देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा होगा...
RRR
राम चरण, जूनियर एनटीआर
RRR में दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी दिखाई जाएगी. अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम ने स्वतंत्रता सग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. राजामौली कहते हैं कि स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भारतीय फिल्मों ने आज तक उनके जीवन का संघर्ष दिखाया है, इस फिल्म के जरिए वो इन क्रांतिकारियों के संघर्ष को अलग तरह से पेश करेंगे. फिल्म को फिल्म को तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम सहित 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में राम चरण बने हैं सीताराम और जूनियर एनटीआर कोमारम भीम के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दो बड़े सितारे अजय देवगन और आलिया भट्ट भी काम कर रहे हैं. फिल्म को 13 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा. हालांकि बाद में फिल्म को Zee5 और Netflix पर भी रिलीज किया जाएगा.
सैम बहादुर
विक्की कौशल
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के फैंस बेसब्री से फिल्म सैम बहादुर का इंतजार कर रहे हैं. 'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ से प्रेरित है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना के प्रमुख थे. एक नायक और देशभक्त की कहानी को मेघना गुलजार फिल्मी पर्दे पर उतारेंगी. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है.
मेजर
अदिवि शेष, सई मांजरेकर
'मेजर' (Major) एक द्विभाषी फिल्म है और 2008 के मुंबई हमलों के दौरान शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है. फिल्म में एक्टर अदिवि शेष और सई मांजरेकर लीड रोल में नजर आएंगे और फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है.
इक्कीस
वरुण धवन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) एक बार फिर फिल्म बदलापुर के डायरेक्टर श्रीराम राघवन के साथ काम करने जा रहे हैं. राघवन 1971 के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (Arun khetrapal) पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म का नाम होगा 'इक्कीस' (Ekkeess ). यह पहला मौका होगा जब वरुण धवन भारतीय सेना की वर्दी पहनकर पर्दे पर आएंगे.16 दिसंबर, 1971 को भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी. उस युद्ध के नायक थे सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल.
तेजस
कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अपनी नई फिल्म 'तेजस' '(Tejas) को लेकर चर्चा में हैं. कंगना इस फिल्म में एक फाइटर पायलट की भूमिका में नजर आएंगी.फिल्म को सर्वेश मेवरा डायरेक्ट करने वाले हैं.