Royal Family से ताल्लुक रखती हैं किरण राव, जानें उनके बारे में ये खास बातें

Updated : Jul 04, 2021 10:58
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद शनिवार को तलाक लेने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि वे नया अध्याय शुरू करने को तैयार हैं. आमिर खान (Aamir Khan) और किरण राव (Kiran Rao) की पहली मुलाकात 2001 में फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी और उन्होंने दिसंबर 2005 में शादी कर ली. आईए जानते हैं किरण राव के बारे में कुछ अनसुनी बातें...

1.किरण राव रजवाड़ों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं. तेलंगाना के महबूबनगर के वानापर्थी के राजा जे रामेश्वर राव उनके दादा थे.

2. किरण ने सोफिया कॉलेज ऑफ वूमेन से ग्रेजुएशन पूरा किया और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्‍टर्स की डिग्री हासिल की.

3. किरण राव एक फिल्‍म प्रोड्यूसर, स्‍क्रीनराइटर और फिल्‍म निर्देशक भी हैं.

4. किरण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'लगान' से Assistant Director के तौर पर की थी.

5. आमिर खान से किरण की मुलाकात भी फिल्म 'लगान' के सेट पर ही हुई थी.

6. किरण राव ने निर्देशक के तौर पर फिल्म 'धोबी घाट' से शुरुआत की.

7. किरण राव ने 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्‍टार', 'जाने तू या जाने ना', 'पीपली लाइव' और 'तलाश' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं और 'लाल सिंह चड्ढा' प्रोड्यूस कर रही हैं.

RoyalKiran RaoAamir KhanDivorce

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब