केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) 30 मई को अपने सात साल पूरे करने जा रही है. तो वहीं कई ऐसे सांसद हैं जो अपनी संसदीय सीट पर सात साल का समय पूरा कर रहे हैं. इनमें एक नाम हेमा मालिनी (Hema Malini) का भी है. यूपी के मथुरा (Mathura) से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने बतौर सांसद सात साल पूरा होने पर ट्वीट के जरिए जनता का आभार जताया. लेकिन उनके ट्वीट पर मथुरा के लोगों के जो रिएक्शन आ रहे हैं, वो हेमा मालिनी के लिए चिंता का सबब जरूर हैं.
हेमा मालिनी (Hema Malini) के ट्वीट पर एक युवक ने लिखा- 'हम बृजवासी शर्मिंदा हैं जो आपको वोट दिया. कहां थी मुश्किल टाइम में? इस बार गलती सुधारी जाएगी. वहीं एक दूसरे शख्स ने पूछा- 'आपने 7 साल में अपने संसदीय क्षेत्र के लिए एक भी काम करवाया हो बताइए, और कोविड-19 (COVID-19) में आपने क्या किया बताओ आप?'