हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, सैलानी बेहद खुश

Updated : Feb 04, 2021 17:08
|
Editorji News Desk

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में भारी हिमपात और बारिश हुई है. बुधवार रात को सूबे के मैदानी इलाकों में जहां झमाझम बारिश हुई है, वहीं शिमला और मनाली सहित ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है. बर्फबारी से लाहौल घाटी पूरी तरह से सफेद हो गई है. आसमान से गिरते बर्फ के फाहे देख सैलानियों ने रिज मैदान पर नाचना शुरू कर दिया. हालांकि सूबे में करीब 100 से ज्यादा सड़कों पर आवाजाही ठप है. मौसम कार्यालय ने खराब मौसम के बारे में लोगों को सतर्क करने के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया है. वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार सुबह बर्फबारी हुई. जबकि उत्‍तरकाशी जिले के हर्षिल में पहाड़ बर्फ की चादर से सफेद हो गए. मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में 5 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी होगी.

Himachal Pradeshबर्फबारीलाहौलUttarakhandशिमलाSnowfallManali

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या