नाभि को शरीर का केंद्र बिंदु माना जाता है. ये हमारे शरीर की नसों का केंद्र होता है. हर रात सोने से पहले सिर्फ दो बूंद तेल नाभि में डालने से आपको कई फायदे मिलेंगे. सर्दियों के मौसम में होंठ रूखे और बेजान हो जाते हैं. रात में सोने से पहले दो बूंद नारियल का तेल नाभि में डालने से होंठों की खोई हुई नमी वापस आती है और होंठ गुलाबी और मुलायम बनते हैं.अगर आपके चेहरे पर पिम्पल्स हो गए हैं तो नीम का तेल नाभि में लगाएं, आपको फायदा मिलेगा. अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान नज़र आ रही है तो बादाम का तेल नाभि में लगाने से आपकी त्वचा की रंगत निखरेगी. अगर आप मोटापे और जोड़ों में दर्द से परेशान हैं तो जैतून का तेल नाभि में लगाने से आपको फायदा मिलेगा. अगर आप अपच, फूड पॉइजनिंग, दस्त, उल्टी आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो नाभि में पेपरमिंट ऑइल या सरसों का तेल पतला करके डालने से आपको आराम मिलेगा. अगर आप भी पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से परेशान रहती हैं तो रूई के फाहे में थोड़ी सी ब्रांडी डालकर नाभि में लगाने से दर्द में तुरंत आराम मिलेगा अगर ब्रांडी ना हो तो आप सरसों का तेल भी लगा सकती हैं.