श्रीनगर की डल झील (Kashmir) और उसमें तैरते हाउसबोट सबको खूबसूरत लगते ही हैं, अब इसमें एक नया आकर्षण जुड़ गया है. ये है SBI का तैरता एटीएम (Floating ATM). ये एक फ्लोटिंग एटीएम है जो लोगों के बीच खासा पॉपुलर हो रहा है.
दरअसल एसबीआई ने खुद इसकी तस्वीरें ट्वीट की हैं. ये फ्लोटिंग ATM डल झील घूमने आए पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों की नकदी की जरूरत को भी पूरा करेगा. ये एटीएम एक हाउसबोट में खोला गया है. वैसे जानने वाली बात ये भी है कि श्रीनगर की डल झल में इससे पहले देश का इकलौता तैरता हुआ डाकघर भी है.
ये भी पढ़ें: Tesla Robot: आपका पर्सनल सर्वेंट होगा टेस्ला का ये रोबोट, देखें Elon Musk का ऐलान