राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाथरस मामले में पीड़िता की तस्वीर के जरिए उसकी पहचान उजागर करने के मामले में बीजेपी नेता अमित मालवीय, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी किया है. जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने हाथरस पीड़िता की तस्वीर का इस्तेमाल किया था.
वहीं बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने 2 अक्टूबर को ट्विटर पर पीड़िता का एक वीडियो शेयर किया था जिसपर इस बवाल की शुरुआत हुई थी.
मालवीय ने ये कहा था कि पीड़िता ने गला दबाने की बात कही है, दरअसल मालवीय ये कहने की कोशिश कर रहे थे कि मामला बलात्कार का नहीं है.
हालांकि पीड़िता ने अपने डाइंग डेक्लेयरेशन में साफ तौर पर गैंगरेप की बात कही है.