Punjab Congress: राहुल गांधी की प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि अगले 3 से 4 दिनों में पंजाब कांग्रेस को लेकर फैसला हो जाएगा. सिद्धू के आम आदमी पार्टी (AAP) में जाने की अटकलों पर रावत बोले कि सोशल मीडिया में बातों को तोड़ा मरोड़ा जाता है. उन्होंने कहा कि सिद्धू और कैप्टन (Sidhu Vs Captain) दोनों को ही कांग्रेस नेतृत्व पर भरोसा है, और दोनों को ही आलाकमान का फैसला मंजूर होगा.
सिद्धू के ट्वीट पर रावत बोले कि बेअदबी और ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर हम सबकी राय एक जैसी है. मुश्किल यह है कि सिद्धू का अपना अंदाज-ए-बयां है, और उस तरीके में सुधार करने में मैं सक्षम नहीं हूं. अंत में पंजाब के कांग्रेस प्रभारी ने ये भी कहा कि हमारी कोशिश है कि दोनों एक साथ 2022 की लड़ाई लड़ें. पर ये भी सच है कि कैप्टन और सिद्धू के बीच मनमुटाव इतना बढ़ चुका है कि दोनों का एक साथ काम करना मुश्किल लगता है.