बालों का झड़ना एक ऐसी प्रॉब्लम है जिससे हम सभी फेस करते हैं और यकीन मानिये जब भी कंघी में सिर से टूटे बाल दिखते हैं तो उसे देखकर हमारा दिल भी टूट जाता है. इससे निपटने के लिए हमने लगभग सभी तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट और DIY घरेलू उपचार ट्राई किये हैं चाहे वो कितनी भी बदबूदार या चिपचिपी क्यों ना हो. लेकिन आपको बता दें कि बालों के झड़ने के लिए आपकी रोजमर्रा की कुछ आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं. चलिये बताते हैं.
डायट
बालों को मजबूत और घना बनाने में डायट का बेहद अहम रोल होता है. गलत खानपान हेयर फॉल की वजह बन सकता है. जरूरी है कि आप डायट में उन चीजों को शामिल करें जो आपके बालों के लिए जरूरी सभी पोषक तत्वों से भरपूर हों. इसके लिए आपको डायट में विटामिन ए, ई, बायोटीन, प्रोटीन और जिंक से भरपूर चीजों को शामिल करने की जरूरत है.
गलत शैंपू का इस्तेमाल
अक्सर लोग टीवी में एड्स देखकर या दूसरों से इंफ्लूएंस होकर पॉपुलर शैंपू का इस्तेमाल करने लगते हैं जो हो सकता है कि आपके हेयर टाइप को सूट ना करता हो. इसलिए आप पॉपुलर के पीछे ना पड़ें, बल्कि उस शैंपू को यूज करें जो आपके बालों के लिए सही हो. अगर आपको ये लगता है कि आपके बाल ड्राई हो रहे हैं तो तुरंत ही अपने बालों के हिसाब से शैंपू चेंज कर दीजिए.
बालों में तेल ना लगाना
कई लोग बालों में तेल नहीं लगाते ये आपके बालों के लिए अच्छी आदत नहीं है. जबकि एक्सपर्ट्स भी शैंपू से लगभग दो घंटे पहले तेल लगाने की सलाह देते हैं. तेल आपके बालों को पोषण और जरूरी मजबूती देता है. आप कोई भी तेल चुन सकते हैं जो आपके हेयर टाइप के हिसाब से सही हो.
बहुत ज्यादा स्टाइलिंग करना
एक अच्छा हेयरस्टाइल आपके लुक को पूरी तरह से बदल सकता है. लेकिन बहुत ज्यादा स्टाइलिंग बालों को नुकसान पहुंचा सकता है और बालों के झड़ने के लिए जिम्मेदार हो सकता है. ड्रायर, स्ट्रेटनर, कर्लर जैसे स्टाइलिंग प्रोडक्ट और केमिकल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
तनाव
जी हां, तनाव भी बाल गिरने की वजह बन सकता है. सिर्फ बाल झड़ना ही नहीं, तनाव आपके स्वास्थ्य को कई दूसरे तरीकों से प्रभावित कर सकता है.
गलत-खानपान (Healthy Diet), कम नींद लेना और ऐसी ही कई आदतें बालों के गिरने का कारण हो सकती हैं. बालों को झड़ने से रोकने के लिए हेल्दी हेयरकेयर रुटीन (healthy hair care routine) अपनाने की जरूरत है. तो अगर आप अपने बालों को झड़ने से बचाना चाहते हैं और हेयरफॉल को कंट्रोल (control hair fall) करना चाहते हैं तो आपको अपने इन आदतों को तुरंत बदलने की जरूरत है.