Gupkar Meeting: प्रधानमंत्री की बैठक में जाएंगे गुपकार नेता, फारुक अब्दुल्ला बोले- 370 पर समझौता नहीं

Updated : Jun 22, 2021 14:33
|
Editorji News Desk

24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा बुलाई गई बैठक में जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों के गुपकार संगठन के (Gupkar Alliance) नेता शामिल होंगे. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के चार मुख्यमंत्रियों सहित 14 नेताओं को न्योता दिया गया है.

PM की बैठक से पहले मंगलवार को गुपकार गठबंधन की अहम बैठक फारुक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) के घर पर हुई. बैठक के बाद फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि हम सभी लोग प्रधानमंत्री की बैठक में जाएंगे. 

फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में हम सभी अपनी बात रखेंगे. केंद्र की ओर से मीटिंग का कोई एजेंडा साफ नहीं किया गया है. हमारा मकसद सभी को मालूम है. तो वहीं PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने 2018 से जारी केंद्रीय शासन का विरोध करते हुए कहा कि मोदी सरकार को पहले कश्मीरी लोगों को जेल से आजाद करना चाहिए, लेकिन फिर भी बातचीत के खिलाफ नहीं हैं. 

गुपकार नेताओं ने एक बात साफ तौर कही है कि सर्वदलीय बैठक में अगर पीएम कश्मीर के लोगों के हित में बात करेंगे तो वो हम मानेंगे वर्ना हम सीधे-सीधे मना कर देंगे.

आपको बता दें कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करते हुए राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था. उसके बाद से जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों से पीएम की ये पहली बातचीत होगी. 

यह भी पढ़ें | Jammu-Kashmir: सरकारी नौकरी तभी मिलेगी जब CID क्लीयरेंस देगी

Gupkar Alliancejammu kashnirDelhiNarendra ModiFarooq Abdullah

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?