गुजरात में अहमदाबाद के सोला इलाके में एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है. जिसके बाद सोला इलाके के 10 किलोमीटर के दायरे में मीट, चिकन और अंडा बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अहमदाबाद के जिला प्रशासन ने गुरुवार को सोला के आसपास इलाके में चिकन और अंडा बेचने पर प्रतिबंध लगाने के अलावा अंडों
और खाद्य सामग्री को भी नष्ट करने का आदेश दे दिया है. इससे पहले गुजरात से सटे इलाकों के बारे में महाराष्ट्र की सरकार ने जानकारी दी थी कि 2 मार्च को राज्य में बर्ड फ्लू के कारण 79 पक्षियों की मौत हो गई, जिनमें से 75 पोल्ट्री पक्षी थे.