OTT प्लेटफॉर्म्स के काम करने के तरीके को लेकर जल्द ही एक गाइडलाइन जारी की जाएगी. ये घोषणा सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को की. उन्होंने कहा कि सरकार को OTT प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद कुछ सीरियल्स के खिलाफ काफी शिकायतें मिली हैं. जावड़ेकर ने आगे कहा कि OTT पर रिलीज़ होने वाली फिल्में और सीरियल्स और डिजिटल न्यूज़पेपर प्रेस काउंसिल एक्ट के तहत नहीं आते. ये केबल टेलिविजन नेटवर्क (रेग्युलेशन एक्ट) और सेंसर बोर्ड के तहत भी नहीं आते. ऐसे में इनके लिए जल्द गाइडलाइन जारी की जाएगी.