उत्तराखंड की राज्यपाल Baby Rani Maurya का इस्तीफा, फिर से सक्रिय राजनीति में उतर सकती हैं

Updated : Sep 08, 2021 16:45
|
ANI

Uttrakhand Governor बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा जिसकी उनके सचिव ने भी पुष्टि की है. ऐसी संभावना है कि मौर्य एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में आएंगी और बीजेपी की तैयारी यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देने की है.

राज्यपाल बनने से पहले मौर्य 1995 से 2000 तक आगरा की पहली महिला मेयर रह चुकी हैं. इसके अलावा वह साल 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं.

बेबी रानी मौर्य के अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) को लेकर भी चर्चा है कि वो आने वाले दिनों में इस्तीफा दे सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोश्यारी एक बार फिर से उत्तराखंड की राजनीति में उतरने का मन बना रहे हैं और पार्टी का एक धड़ा भी राज्य में उनका इस्तेमाल करना चाहता है. ये पक्ष चाहता है कि उत्तराखंड में चुनाव अभियान समिति की जिम्मेदारी कोश्यारी संभालें. इसके पीछे दलील ये दी जा रही है कि हरीश रावत को काउंटर करने के लिए कोश्यारी सबसे मुफीद व्यक्ति हैं.

आपको बता दें कोश्यारी उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं और राज्य के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक हैं. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले साल चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें: Mehbooba Mufti ने तालिबानी सरकार का किया समर्थन, बोलीं- शरिया कानून के तहत चलाए सरकार

Baby Rani MauryaBJPUttrakhand

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'