बजट से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता

Updated : Jan 21, 2021 06:40
|
Editorji News Desk

सियासी मुद्दों की गरमागरमी के बीच संसद के बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए सरकार ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसकी अध्यक्षता करेंगे और इसमें बजट सत्र के कामकाज के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा. कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आक्रामक आंदोलन, पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ और बालाकोट एयर स्ट्राइक की पूर्व सूचना टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी को लीक करने जैसे ताजा मुद्दों पर विपक्ष संसद में सरकार को घेरने की पुख्ता तैयारी कर रहा है. बता दें कि 1 फरवरी को बजट पेश होना है इससे पहले ही केंद्र ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक के अलावा एनडीए के सदस्यों की भी बैठक 30 जनवरी को होनी है.

सर्वदलीय बैठकमोदी सरकारBudget session 2021Narendra Modiनरेंद्र मोदीCentrePM Modiपीएम मोदीकेंद्र सरकारModi Governmentबजट

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?