कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं. नए नियमों के तहत, 2 घंटे से कम वाली हवाई उड़ानों में अब खाना नहीं परोसा जाएगा. तो वहीं, 2 घंटे से ज्यादा वाले सफर में प्री पैक्ड (Pre Packed) ही खाना परोसा जाएगा. साथ ही इस्तेमाल के बाद तय नियमों के मुताबिक उसे डिस्पोज करना जरूरी होगा. इसके अलावा, क्रू मैंबर्स (Crew Members) को हर मील सर्व करने के बाद ग्लव्स बदलने का भी आदेश दिया है. बता दें कि ये नए नियम 15 अप्रैल से मान्य होंगे. इसके लिए यात्रियों को नई गाइडलाइन्स की जानकारी दी जानी चाहिए.