अगर आप घर या कार खरीदने की सोच रहे हैं और SBI में आपका अकाउंट हैं, तो आपके लिए ये बेहतरीन मौका है. 31 अगस्त तक SBI ने अपने ग्राहकों के लिए होम लोन (Home loan)और कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस (Processing fee) माफ करने का ऐलान किया है. आजादी के 75वें वर्षगांठ के तहत स्टेस बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों (Customers) के लिए ये शानदार ऑफर लाया है.
इसके तहत होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने के साथ ही महिलाओं के लिए एक खास ऑफर दिया गया है. अगर कोई महिला होम लोन के लिए अप्लाई करती है तो, उन्हें बैंक की होम लोन फेसिलिटी के तहत 5 फीसदी BPS इंटरेस्ट कन्सेशन भी मिलेगा. वहीं SBI के YONO सर्विस ऐप के जरिए होम लोन के लिए अप्लाई करनेवालों को भी 5 परसेंट BPS इंटरेस्ट कन्सेशन की सुविधा मिलेगी. ऐप के अलावा SBI ने एक मोबाइल नंबर 7208933140 भी जारी किया है. जिसपर मिस्ड कॉल करने पर बैंक की तरफ से आपको कॉल किया जाएगा और लोन से जुड़े ऑफर के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी. वहीं कार लोन के लिए कस्टमर अपने 90% तक ऑन रोड फाइनेंसिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते.