Ghaziabad Assault Video: पुलिस ने ट्विटर इंडिया के MD को भेजा नोटिस, कहा- एक हफ्ते में पेश हों

Updated : Jun 18, 2021 08:24
|
Editorji News Desk

गाजियाबाद में बुजुर्ग अब्दुल समद (Abdul samad) से मारपीट और अभद्रता के केस में पुलिस ने ट्विटर पर शिकंजा कस दिया है. गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) ने ट्विटर इंडिया के मैनैजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी (Manish Maheshwari, Managing Director, Twitter India) को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए एक हफ्ते के अंदर पेश होने को कहा है.

ई मेल से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि मनीष माहेश्वरी इस पूरे मामले में खुद आकर अपना बयान दर्ज कराएं. पुलिस ये जानना चाहती है कि समय पर सूचना देने के बावजूद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने वीडियो को वायरल (Video goes viral) होने से क्यों नहीं रोका?

बता दें कि पुलिस ने FIR में लिखा है कि स्पष्टीकरण जारी करने के बावजूद ट्विटर इंडिया और ट्विटर कम्यूनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने विवादित ट्वीट्स को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया. दूसरी तरफ ऐसी खबरें भी हैं कि यूपी पुलिस इस मामले में फेसबुक को भी लपेटे में ले सकती है. हालांकि फिलहाल मुकदमे में फेसबुक को सीधा पार्टी नहीं बनाया गया है लेकिन फैक्ट जांच करने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए फेसबुक का नाम विवेचना में शामिल किया गया है. दरअसल इस मामले में उम्मेद पहलवान ने फेसबुक लाइव किया था. इसी वजह से फेसबुक पर भी जांच की तलवार लटक रही है.

TwitterUP policeTwitter MDTwitter IndiaGhaziabad Assault case

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?