G-7 देश कोरोना 'सोर्स' की निष्पक्ष, पारदर्शी और साइंटिफिक जांच पर सहमत

Updated : Jun 13, 2021 23:00
|
Editorji News Desk

जी-7 सम्मेलन (G-7 Summit) के आखिरी दिन सदस्य नेताओं ने चीन (China) और उसकी वजह से सामने आ रही चुनौतियों को लेकर एक एक कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया. चर्चा के बाद वैश्विक नेताओं ने एक बेहद अहम विज्ञप्ति जारी की जिसमें चीन से जुड़े कई संवेदनशील मुद्दे शामिल किए गए. इसमें सबसे अहम कोरोना (Corona) रहा और ग्रुप ऑफ सेवन ने वायरस उत्पत्ति की निष्पक्ष, पारदर्शी और विज्ञान-आधारित जांच कराए जाने की मांग की.
इतना ही नहीं संगठन में शामिल देशों ने चीन से शिनजियांग और हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong) में मानवाधिकारों की सुरक्षा करने का भी आह्वान किया है और कहा है कि वो मौलिक स्वतंत्रताओं का सम्मान करे. सदस्य देशों ने एक सुर में हॉन्ग कॉन्ग के लिए उच्च स्तर की स्वायत्तता बहाल करने की मांग दोहराई.

g-7ChinaXinjiangHong kongG-7 शिखर सम्मेलन

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?