भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को सरकार द्वारा जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई है. CRPF को उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा गया है. गोगोई को पहले दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया करा रही थी. गोगोई ने अयोध्या राममंदिर विवाद पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था. उन्हें सरकार ने राज्यसभा का सांसद बनाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक CRPF के 8 से 12 कमांडो का सशस्त्र दस्ता यात्रा के दौरान पूर्व प्रधान न्यायाधीश की सुरक्षा करेगा. बता दें खुफिया विभागों से मिली सूचना के आधार पर जेड प्लस और अन्य तरह की सुरक्षा वीआईपी लोगों को दी जाती है.