Supreme Court gets 9 new justices: सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार एक साथ 9 जजों को शपथ (Oath) दिलाई गई. मंगलवार सुबह चीफ जस्टिस एनवी रमना (NV Ramana) ने सभी को पद की शपथ दिलाई. जो 9 लोग सुप्रीम कोर्ट के जज बने हैं, उनमें से 8 हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस या जज हैं. उनके अलावा एक वरिष्ठ वकील पी एस नरसिम्हा (PS Narasimha) सीधे सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त हुए हैं. इन 9 जजों के शपथ लेने के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर अब 33 हो गई है.
जिन जजों को शपथ दिलाई गई उनमें जस्टिस एएस ओका, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस हिमा कोहली, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस बेला त्रिवेदी, जस्टिस सीटी रविंद्र कुमार, जस्टिस एमएम सुंदरेश और वरिष्ठ वकील पी एस नरसिम्हा शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi HC: दिल्ली हाई कोर्ट में अब होगी प्रत्यक्ष सुनवाई, फॉलो किया जाएगा कोविड प्रोटोकॉल
इन जजों में से भविष्य में जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बी वी नागरत्ना और पी एस नरसिम्हा भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने की संभावना हैं. अब तक सुप्रीम कोर्ट में कोई भी महिला चीफ जस्टिस नहीं हुई है.