बुधवार देर रात आंध्र प्रदेश(Andhra Pradesh) के कृष्णा जिला(Krishna District) स्थित पुलिचिंतला डैम(Pulichinthala Dam) में तकनीकी खराबी के चलते एक दरवाजा टूट कर बह गया. बांध का पानी अब निचले इलाके की तरफ बह रहा है जिसे लेकर जिला कलेक्टर ने अलर्ट जारी कर दिया है. कलेक्टर जे निवास का कहना है अब स्टॉप लॉक गेट लगाया जाना है कि जिस कारण पानी को बहने दिया जा रहा है. 8 से 12 घंटों में 5 लाख क्यूसेक पानी पास के प्रकासम बराज में पहुंचेगा. इस बीच इलाके के लोगों को नदी की तरफ जाने से मना किया गया है इसे लेकर इलाके के सभी तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों को अलर्ट किया है.
यह भी पढ़ें: Narottam Mishra: लोगों को बचाने गए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री खुद बाढ़ में फंसे, करना पड़ा एयरलिफ्ट