अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो Flipkart की तरफ से आपके लिए बड़ी खबर आई है. ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने इंजीनियर, मैनेजर, डेवेलपर, कंसल्टेंट, एनालिस्ट, टीम लीडर, असोसिएट्स, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, लीड एचआर पार्टनर, बिजनेस फाइनेंस अनालिस्ट, डाटा साइंटिस्ट और अन्य पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं.
Flipkart ने कुल 12,870 पदों पर आवेदन मांगे हैं. तय की गई उम्र की सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 45 साल है. वहीं आरक्षित श्रेणी में आने वाले लोगों को नियमों में छूट मिलेगी. आवेदन की तारीख 1 मई से शुरू होकर 31 दिसंबर 2021 रखी गई है.
बता दें कि उम्मीदवारों का वेतन प्रति माह 20000 से 58200 रुपये तक हो सकता है और चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा. किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, यूनिवर्सिटी, बोर्ड से 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या इसके समानान्तर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इन पदो के लिये आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए Flipkart की वेबसाइट पर जाकर करियर्स सेक्शन पर क्लिक कर सारी जानकारी पा सकते हैं.