बुधवार को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बारिश और फ्लैश फ्लड(Flash Flood) के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. तो वहीं बहुत से मकान और दुकान टूट गए तो खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं. यहां तक कि एक लघु पनबिजली संयंत्र को भी नुकसान पहुंचाा है.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़(Cloudburst in Kishtwar) जिले के होंजर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 17 लोग घायल हो गए, कुछ लोग अभी भी लापता हैं. जम्मू कश्मीर में फ्लैश फ्लड से बुधवार को कुल 9 लोगों के मरने की खबर है जबकि 7 लोग लापता हैं.
लद्दाख(Ladakh) के कारगिल में दो जगह बादल फटने से एक लघु पनबिजली परियोजना के साथ साथ करीब दजर्जन भर मकानों को नुकसान पहुंचा है.
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में उदयपुर के तोजिंग नाले में आई बाढ़ में सात लोगों की मौत हो गई तो तीन अभी भी लापता हैं. चंबा में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कुल्लू जिले में चार लोगों के मारे जाने की खबर है.
यह भी पढ़ें: Amarnath: अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, सामने आया भयावह वीडियो