डाइट में इन पांच चीज़ों को शामिल कर के लिवर को रखें स्वस्थ

Updated : Mar 27, 2021 19:00
|
Editorji News Desk

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज़्यादा जरूरी है लिवर (Liver) का स्वस्थ रहना. हम आपको ऐसे पांच फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिवर को हेल्दी रखने में आपकी मदद करेंगे. 

लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 5 फूड्स

1. बादाम- बादाम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. बादाम (Almond) में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए बादाम लिवर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करता है।

2. मल्टीग्रेन ब्रेड, ब्राउन ब्रेड और दलिया जैसी चीजें न सिर्फ लिवर बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है. इन सभी चीजों में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण ये कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं.

3. पालक- पालक के सेवन से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है. पालक आंखों और लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. पालक में मौजूद विटामिन-ए और ग्लूटेथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. 

4. चुकंदर- चुकंदर में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे शरीर से फैट को कम करने में मदद करते हैं. चुकंदर (Beetroot) के सेवन से लिवर हेल्थी रहता है.

5. चकोतरा- चकोतरा एक मौसमी फल है, इसे ग्रेपफ्रूट भी कहा जाता है. ये फल विटामिन सी से भरपूर है. चकोतरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इंफ्लेमेशन को कम करते हैं, और लिवर की कोशिकाओं को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. 

यह भी पढ़ें: लिवर को कहते हैं शरीर का पावरहाउस, डाइट में इन चीज़ों को शामिल कर इसे रखें हेल्दी

liver

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी