Diwali: इस दीपावली भी दिल्ली में पटाखों पर बैन, केजरीवाल सरकार का फैसला

Updated : Sep 15, 2021 13:55
|
Editorji News Desk

Diwali Firecrackers Banned In Delhi: दिल्लीवासियों को इस बार भी दीपावली पर पटाखों का शोर नहीं सुनाई देगा. दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air pollution) के मद्देनजर पिछले साल की तरह इस बार भी सभी तरह के पटाखों के भंडारण, पटाखे बेचने और इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है. CM केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पिछले 3 साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्तिथि को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है. जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके.

यह भी पढ़ें: Bihar News: ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर की पिटाई, नग्न कर बनाया वीडियो

CM केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल व्यापारियों द्वारा पटाखों के भंडारण के पश्चात प्रदूषण की गंभीरता को देखत हुए देर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया, जिससे व्यापारियों का नुकसान हुआ था. सभी व्यापारियों से अपील है कि इस बार पूर्ण प्रतिबंध को देखते हुए किसी भी तरह का भंडारण न करें.

DelhiDiwaliArvind KejriwalFire CrackersPollution

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या