जमाखोरी का डर ! 2 साल से नहीं छपे 2 हजार के एक भी नोट

Updated : Mar 16, 2021 08:08
|
Editorji News Desk

सरकार ने दो हजार रुपये के नोट की छपाई बीते दो सालों से नहीं की है. वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में ये जानकारी दी. ठाकुर के मुताबिक नोटों की जमाखोरी को रोकने के लिए दो हजार के नोटों की छपाई पर रोक लगाई गई है. उनके मुताबिक 30 मार्च 2018 को 2000 रुपए के तकरीबन 336.2 करोड़ नोट प्रचलन में थे. जबकि 26 फरवरी 2021 को 2000 रुपए के नोटों की संख्या मात्र 249.9 करोड़ रह गई है. बता दें कि सरकार ने साल 2016 में नोटबंदी का ऐलान किया था. तब 500 औऱ 1000 के नोटों की छपाई बंद कर दो हजार के नोट छापे गए थे. तर्क ये था कि इससे कालेधन पर रोक लगेगी. लेकिन अब अप्रैल 2019 से लेकर अभी तक दो हजार के नोटों की छपाई ही नहीं हुई है

Anurag ThakurnotebanGovernmentRBIRupee

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study