फास्ट फूड समेत इन चीजों का सेवन बढ़ा सकता है आपका स्ट्रेस

Updated : Feb 05, 2021 18:01
|
Other

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव एक बड़ी समस्या बन कर उभरा है. हमारी लाइफस्टाइल, ईटिंग हैबिट्स और ओवर थिंकिंग की वजह से तनाव ने हमें घेर रखा है. हम अक्सर इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं लेकिन तनाव को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि ये कई स्वास्थय समस्याओं का कारण बन सकता है. बात कारणों की करें तो तनाव की एक वजह गलत खान-पान भी हो सकता है. हालांकि ये सुनने में अजीब लगता है लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें खाने के बाद तनाव बढ़ सकता है. आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो तनाव का कारण हो सकते हैं.

चॉकलेट

चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी फेवरेट चॉकलेट भी तनाव पैदा कर सकती है. स्ट्रेस के समय चॉकलेट खाने से परहेज करना चाहिए. चॉकलेट में चीनी, चिकनाई और कैफीन होता है, जो तनाव को बढ़ा सकता है.

चाय या कॉफी

चाय या कॉफी का अधिक सेवन भी तनाव का कारण बन सकते हैं. कॉफी में कैफीन पाया जाता है जिसे पीने से एंड्रेलाइन होता है, जो स्ट्रेस बढ़ा सकता है.

फास्ट फूड

आजकल फास्ट फूड लोगों की डाइट का आम हिस्सा बन गए हैं. ये सेहत के लिए तो हानिकारक होते ही हैं साथ में स्ट्रेस का कारण भी बन सकते हैं.

शुगर कैंडी

शुगर कैंडी खाने में जितनी मीठी होती है तनाव के समय में सेहत के लिए उतनी ही खतरनाक. शुगर कैंडी का ज्यादा सेवन भी आपका तनाव बढ़ा सकता है. स्ट्रेस के कारण ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है.

एलकोहल

अक्सर तनाव या परेशानी में लोगों को एलकोहल का सहारा लेते हुए देखा गया है. जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है. ज़्यादा शराब पीने से स्ट्रेस और चिड़चिडापन बढ़ सकता है.

eating habitsmental healthstressLifestylefast food

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी