Farmers Protest: ‘सिर फोड़ू’ SDM को हटाने की मांग पर अड़े हैं किसान, करनाल में तीसरे दिन भी धरना जारी

Updated : Sep 09, 2021 12:19
|
Editorji News Desk

Karnal Farmers Protest: हरियाणा के करनाल में किसानों का अनिश्चितकालिन धरना तीसरे दिन भी जारी है. किसान यहां लघु सचिवालय के बाहर तीन दिनों से डटे हैं और साफ कर दिया है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक वे यहीं रहेंगे. दूसरी तरफ प्रशासन ने भी सख्ती बरतते हुए पूरे जिले में गुरुवार रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और एसमएस सेवा पर बैन लगा दिया है. यहां लगातार तीसरे दिन इंटरनेट सेवाएं बंद हैं.

ये भी पढ़ें:  Section-144 in Lucknow : लखनऊ में 5 अक्‍टूबर तक धारा-144 , किसान आंदोलन को देखते हुए प्रशासन सतर्क

बता दें कि बुधवार को भी किसान नेताओं और पुलिस-प्रशासन के बीच सवा तीन घंटे में दो दौर की वार्ता हुई थी लेकिन दोनों ही पक्ष अपने-अपने रुख पर डटे हुए हैं. राकेश टिकैत, गुरनाम चढूनी, योगेंद्र यादव (Rakesh Tikait, Gurnam Chaduni, Yogendra Yadav) और सुरेश कौथ समेत 11 किसान नेताओं ने प्रशासन से वार्ता की थी.  

किसानों की प्रमुख मांग है कि आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा (Ayush Sinha) को सस्पेंड किया जाए और मृतक किसान के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजे के साथ एक शख्स को सरकारी नौकरी दी जाए. इसके अलावा 28 अगस्त को ही हुए लाठीचार्ज में घायलों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए.   

rakesh tikaitKarnalfarmer protest

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या