हरियाणा (Haryana) विधानसभा के डिप्टी स्पीकर (Deputy Speaker) रणबीर गंगवा पर कथित हमले को लेकर किसानों पर राजद्रोह के मुकदमे (sedition case) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सिरसा में अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती के बावजूद, किसानों ने राजद्रोह के आरोप में हुई 5 गिरफ्तारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए (Protesters knock down barricades) और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. बता दें कि गंगवा पर हुए हमले को लेकर गुरुवार को राजद्रोह के मामले में पांच किसानों को गिरफ्तार किया गया था. इस कार्रवाई से किसानों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने प्रदर्शन तेज कर दिया. किसानों का समर्थन करने के लिए राकेश टिकैत भी पहुंचे, साथ ही कुछ और नेता भी उनके साथ मौजूद रहे.
माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार जब विवादास्पद कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है. हफ्ते की शुरुआत में, संयुक्त किसान मोर्चा ने भी आरोपों की निंदा करते हुए उन्हें 'झूठा, तुच्छ और बनावटी' बताया.
ये भी पढ़ें: Sedition case: 100 से ज्यादा किसानों के खिलाफ राजद्रोह का केस, हरियाणा के डिप्टी स्पीकर पर हमले का मामला