आज किसान देशभर में ‘कृषि बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ दिवस मना रहे हैं. अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान (Farmer) देश के सभी राज्यों के राजभवन पर धरना-प्रदर्शन (Protest) करेंगे. साथ ही राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपेंगे. 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों के समर्थन में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद सुरक्षा के लिहाज से सभी एहतियात बरते जा रहे हैं.
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने किसान आंदोलन की आशंका के मद्देनजर येलो लाइन पर शनिवार को चार घंटे के लिए तीन मुख्य स्टेशन बंद रखने का निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स और विधानसभा स्टेशन जनता के लिए सुबह10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे. दिल्ली मेट्रो रेल निगम और पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा कदम उठाए हैं.