देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ (Independence day) धूमधाम से मनाई गई. लेकिन किसानों (Farmer) ने अपने अंदाज में आजादी का जश्न मनाया. हरियाणा के उचाना कलां में किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) का स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन किया. इस परेड में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया. खास बात यह है कि परेड का नेतृत्व महिलाओं ने की और तिरंगा भी उन्हीं ने फहराया.
उधर, अमृतसर में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने अटारी-वाघा सीमा से गोल्डन गेट तक मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन कानूनों को रद्द नहीं कर देती, हम दिल्ली में अपना विरोध जारी रखेंगे.
यह भी पढ़ें: Independence Day: 18,300 फीट की ऊंचाई से लेकर राजस्थान की रेत तक में सैनिकों ने लहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर के महासचिव मांगेराम त्यागी ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की. इस यात्रा में हजारों की संख्या में किसान दिख रहे थे. तिरंगा यात्रा के दौरान किसान जय जवान जय किसान के नारे बुलंद कर रहे थे