कृषि कानूनों के मुद्दे पर हर गुजरते दिन के साथ केंद्र और विपक्ष की रार तेज हो रही है. इसी कड़ी में नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्षी दलों पर राज्यसभा में अलोकतांत्रिक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. तोमर बोले कि राज्यसभा (Rajya Sabha) में मंगलवार को कृषि कानूनों पर चर्चा शुरू ही हुई थी लेकिन कांग्रेस, TMC, AAP का जो अलोकतांत्रिक रवैया (Undemocratic Attitude ) रहा, उसकी मैं कड़ी आलोचना करता हूं.
ये भी पढ़ें । अपने J&K दौरे पर बोले राहुल- थोड़ी कश्मीरियत मेरे अंदर भी है, यहां आकर लगता है घर आ गया हूं
तोमर बोले कि अगर विपक्षी दलों के मन में किसानों के प्रति चिंता होती तो वो सभी चीज़ों को छोड़कर अपने सुझाव और विचार रखते. तोमर ने कृषि कानूनों का बचाव करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में पीएम मोदी ने 2014 के बाद लगातार जो प्रयत्न किए हैं उससे लगातार कृषि का क्षेत्र आगे बढ़ रहा है. मालूम हो कि मंगलवार सुबह 11 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू किया जिसके बाद शाम चार बजे राज्यसभा को बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया. गौरतलब है कि संसद के मॉनसून सत्र की कार्यवाही का ज्यादातर हिस्सा विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ा है.