फ़रहान अख़्तर (Farhan Akhtar) ने इंडस्ट्री में बतौर फ़िल्ममेकर 20 सालों का सफ़र पूरा कर लिया है. इसी के साथ 'दिल चाहते है' (Dil Chahta Hai) को भी 20 साल हो गए. उनके बैनर एक्सेल एटंरटेनमेंट तले बनी पहली फिल्म 'दिल चाहते है' 10 अगस्त 2001 को रिलीज़ हुई थी. इस खास मौके पर फ़रहान ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की.
एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'एक्सेल के 20 साल. उस वक़्त तो हम बस दिल चाहता है बनाना चाहते थे. ज़िंदगी का शुक्रिया, जिसने हमें और भी कई मौक़े दिये. सभी कलाकारों, लेखकों, निर्देशकों, तकनीशियनों, संगीत निर्देशकों, गीतकारों और क्रिएटिव विभागों के हर एक व्यक्ति का शुक्रिया, जिसने हमारे इस सफ़र में साथ दिया. आपके बिना सम्भव नहीं था. फ़रहान ने आगे लिखा- मैं बस यह कह सकता हूं कि दो दशक बाद, हमने बस शुरुआत ही. अब उड़ने की बारी है.
ये भी पढ़ें: Hina Khan ने मनाया दिवंगत पिता का जन्मदिन, केक काटते हुए फूट-फूट कर रोईं मां