हिना खान (Hina Khan) ने अपने दिवंगत पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर एक बेहद भावुक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में हिना के पिता के जन्मदिन पर उनकी मां रोते हुए केक काटती दिख रही हैं. उन्होंने अपनी मां को अपनी ताकत और प्रेरणा बताया. साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरों के साथ एक इमोशनल करने वाला पोस्टर भी लिखा है.
हिना ने लिखा- जब कोई नुकसान समझ से परे हो तो वह जिंदगी के लिए कड़वाहट ला देता है. लेकिन उसमें भी उम्मीद खोज पाने के लिए गहराई, साहस, शक्ति और दृढ़ निश्चय चाहिए... यह मुझे मेरी मां से मिला है, मैं किसी ऐसे शख्स को नहीं जानती जो उनसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो. उन्होंने सेलिब्रेट करने का फैसला लिया, उनकी तरफ से केक काटने का फैसला लिया, वह मेरे लिए शक्ति और प्रेरणा दोनों हैं.'
ये भी पढ़ें : Jamie Lever ने उतारी राखी सावंत की नकल, वीडियो देख कर फैंस की छूटी हंसी