Haridwar Kumbh Mela में फर्जी कोरोना रिपोर्ट! दिल्ली-NCR के कई लैब पर दर्ज होगी FIR

Updated : Jun 17, 2021 11:49
|
ANI

हरिद्वार कुंभ मेला (Haridwar Kumbh Mela ) में आने वाले श्रद्धालुओं को फर्जी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट (Fake covid report) जारी करने के मामले में सरकार सख्त दिखाई दे रही है. सरकार ने इन आरोपों की जांच के आदेश पहले ही दे दिए हैं. उत्तराखंड सरकार ने भी कोविड टेस्ट घोटाले में आरोपी कंपनियों पर केस दर्ज (FIR) करने का आदेश दिया है. कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार में 5 स्थानों पर टेस्ट करने वाली दिल्ली और हरियाणा (Delhi and Haryana) की लैब के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है.

दरअसल कुंभ मेला के दौरान हरिद्वार में 22 प्राइवेट लैब्स को जांच की अनुमति दी गई थी. इन जांचों के लिए प्राइवेट लैब्स को सरकार ने करोड़ों रुपये दिए. इसके बाद भी कोरोना की झूठी रिपोर्ट तैयार की गई. फर्जी टेस्ट किए गए और गलत नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज किए गए.

UttrakhandCorona TestHaridwarKumbh Mela 2021Covid negative

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या